लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई में कोरोना वायरस के 355 नए मामले आए, मरीजों की संख्या 3,445 पहुंची

By भाषा | Updated: April 21, 2020 23:21 IST

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 355 नए मामलों में से 219, 14 से 18 अप्रैल तक विभिन्न प्रयोगशालाओं में की गई जांच के बाद सामने आए। धारावी की झुग्गी में 12 नए मामले रिपोर्ट हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में मंगलवार को कोरोनो वायरस के 355 नए रोगियों का पता चला, जबकि महामारी के कारण 12 मरीजों की मौत हो गई।बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि इसके बाद शहर में जानलेवा विषाणु के शिकार लोगों की संख्या 3445 हो गई है। वहीं मरने वालों की तादाद बढ़कर 150 हो गई है।

मुंबई में मंगलवार को कोरोनो वायरस के 355 नए रोगियों का पता चला, जबकि महामारी के कारण 12 मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि इसके बाद शहर में जानलेवा विषाणु के शिकार लोगों की संख्या 3445 हो गई है। वहीं मरने वालों की तादाद बढ़कर 150 हो गई है।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 355 नए मामलों में से 219, 14 से 18 अप्रैल तक विभिन्न प्रयोगशालाओं में की गई जांच के बाद सामने आए। धारावी की झुग्गी में 12 नए मामले रिपोर्ट हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई।

घनी आबादी वाले इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या 180 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि देश की आर्थिक राजधानी में 2,887 लोग संक्रमण से अब भी जूझ रहे हैं (एक्टिव मामले) हैं, जबकि 244 नए संदिग्ध मामलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएमसी ने बताया कि मंगलवार को 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसी के साथ 408 मरीज बीमारी से ठीक हो गए। नगर निकाय ने बताया कि मुंबई में 12 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से आठ को पहले से कोई बीमारी थी जबकि चार को उम्र संबंधी जटिलताएं भी थी।

उसने बताया कि 81,612 लोगों को घर में पृथकवास में रखा गया है जबकि 20 अप्रैल तक 16043 लोगों ने 14 दिन का अपना पृथकवास पूरा कर लिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया