लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में परिजनों को नहीं दी जाएगी कोरोना से मरने वालों की लाश, खट्टर सरकार खुद करवाएगी अंतिम संस्कार

By बलवंत तक्षक | Updated: April 7, 2020 06:57 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना की बीमारी से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में होगा. हरियाणा के कई शहरों में विद्युत शवदाह गृह हैं, लेकिन जिस शहर में ऐसी सुविधा नहीं है, वहां लकडि़यों से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से किसी की मौत होने पर हरियाणा सरकार उस शव को परिवार के लोगों को नहीं सौंपेगी.मृतक के अंतिम संस्कार की सभी रस्में उसके धर्म के अनुसार खट्टर सरकार खुद पूरी करवाएगी.

चंडीगढ़: भविष्य में कोरोना से किसी की मौत होने पर हरियाणा सरकार उस शव को परिवार के लोगों को नहीं सौंपेगी. मृतक के अंतिम संस्कार की सभी रस्में उसके धर्म के अनुसार खट्टर सरकार खुद पूरी करवाएगी. इस फैसले की अधिसूचना स्थानीय निकाय विभाग ने जारी कर दी है.

कोरोना की बीमारी से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में होगा. हरियाणा के कई शहरों में विद्युत शवदाह गृह हैं, लेकिन जिस शहर में ऐसी सुविधा नहीं है, वहां लकडि़यों से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. अंबाला और करनाल के बाद तीसरी मौत रोहतक में हुई है.

अंतिम संस्कार के रीति-रिवाज, यह जानकारी श्मशानघाट और कब्रिस्तान के संचालकों को देने के लिए कह दिया गया है. इससे पहले श्मशानघाट और कब्रिस्तान भी सैनिटाइज करवाए जाएंगे. अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय के चौथा दर्जा कर्मचारी निभाएंगे. ऐसे कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध करवाने के साथ ही इन्सेंटिव भी दिया जाएगा.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनहरियाणासीओवीआईडी-19 इंडियामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे