लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस खौफः मंगलुरु अस्पताल से ‘भागे’ मरीज की तलाश जारी, हाई अलर्ट घोषित, कतर ने भारत समेत 13 देशों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई

By भाषा | Updated: March 9, 2020 14:20 IST

Coronavirus Update: बताया जाता है कि उसने रात को अस्पताल के स्टाफ से झगड़ा किया। उसका कहना था कि वह संक्रमित नहीं है और यह कहते हुए अस्पताल से चला गया कि वह किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से ‘भागे’ मरीज की तलाश के लिए तटीय जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया।कतर ने भारत और 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

मंगलुरुः दुबई से यहां के हवाईअड्डे पर आए जिस व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती करवाया गया था, वह अस्पताल से भाग गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

व्यक्ति रविवार को यहां आया, उसे तेज बुखार था और कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण भी उसमें नजर आए थे जिसके बाद उसे जिले के वेनलॉक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि उसने रात को अस्पताल के स्टाफ से झगड़ा किया। उसका कहना था कि वह संक्रमित नहीं है और यह कहते हुए अस्पताल से चला गया कि वह किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाएगा।

अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अस्पताल से ‘भागे’ मरीज की तलाश के लिए तटीय जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच जारी है। 

कोरोना वायरस: कतर ने भारत और 13 अन्य देशों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कतर ने भारत और 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यह अस्थायी पाबंदी बांग्लादेश, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी।

कतर सरकार की ओर से आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया, ‘‘दुनियाभर में कोविड-19 के फैलाव के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है।’’ सूत्रों ने बताया कि कतर एयरवेज ने भारत से उड़ानें भी रोक दी हैं। कतर एयरवेज दोहा से नई दिल्ली समेत 13 भारतीय शहरों के लिए साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करता है।

यह अस्थायी निलंबन आगमन पर वीजा, रेसिडेंस या वर्क परमिट समेत अस्थायी आगंतुकों समेत सब पर लागू होगा। इससे पहले कतर एयरवेज ने इटली से आनेजाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी थी। कतर तक उड़ानों का संचालन करने वाली अन्य एयरलाइन हैं इंडिगो, गोएयर तथा एयरइंडिया। इन एयरलाइन की ओर से उड़ानों के बारे में कोई बयान नहीं आया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीचीनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील