लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें कैंसिल

By भाषा | Updated: March 22, 2020 13:36 IST

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में आज कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है। बीती रात से ही आज रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए रेलवे ने रविवार (22 मार्च) को बड़ा कदम उठाया।भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए सभी पैसेंजर ट्रेनों को कैंसल कर दिया है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए रेलवे ने रविवार (22 मार्च) को बड़ा कदम उठाया। भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए सभी पैसेंजर ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। रेलवे ने बयान जारी कर बताया है कि 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक केवल मालगाड़ियां चलेंगी।

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में आज कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है। बीती रात से ही आज रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं कर रही है। कोरोना वायरस के चलते गैर-जरूरी यात्रा पर रोक लगाने के मकसद से रेलवे ने तकरीबन चार हजार ट्रेनों को कैंसिल किया है। इसमें 2,400 पैसेंजर ट्रेन और 1300 एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

बता दें कि दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना के चपेट में हैं। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन लोगों से जनता कर्फ्यू में मदद करने की अपील की है। जनता कर्फ्यू के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। रविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर सभी सुविधा बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है।

आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा लखनऊ, बेंगलुरु सहित कई अन्य बड़े शहरों में मॉल और पर्यटक स्थल पहले से ही बंद हैं। कई राज्यों में बसों पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कई सारी उड़ानें भी रद्द की गई हैं। जनता कर्फ्यू के तहत ही दिल्ली में ऑटो टैक्सी यूनियन ने ऐलान किया कि रविवार को दिल्ली में ऑटो टैक्सी नहीं चलेंगे। इधर, हरियाणा और राजस्थान में धारा-144 लागू है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलसीओवीआईडी-19 इंडियाजनता कर्फ्यू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम