लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3,500 के पार, अब तक 135 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 1, 2020 11:46 IST

कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के अब तक 1.90 लाख मरीज मिले हैं, अब तक 5394 लोगों ने दम तोड़ा हैदुनिया भर में कोरोना वायरस के 62 लाख 63 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. कोविड-19 की वजह से अब तक 3 लाख 73 हजार लोगों की मौत हुई है।

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप कायम है। पिछले 24 घंटे में यहां 53 नये मामलों की पुष्टि के साथ ही इस महामारी के मरीजों की तादाद 3,486 से बढ़कर 3,539 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 72 और 51 वर्षीय महिला और 66 वर्षीय पुरुष ने क्रमशः 31 मई, 10 मई और 13 मई को दम तोड़ दिया। तीनों मरीजों की मौत शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से मौत के इन तीन मामलों के बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 135 पर पहुंच गयी है। जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा देरी से दिये जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गैर सरकारी संगठनों का आरोप है कि विभाग इन मौतों का खुलासा "अपनी सुविधानुसार" कर रहा है।

इस आरोप पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 से मरीजों की मौत को लेकर विभाग को कुछेक मामलों में अस्पतालों से देरी से जानकारी मिली है और इस विलम्ब को लेकर संबंधित अस्पतालों से जवाब तलब किया गया है। इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 1,990 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

फ्रांस-जर्मनी को पीछे छोड़ भारत पहुंचा 7वें नंबर पर

देश में कोरोना वायरस के कारण 230 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही सोमवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 5394 हो गई। भारत में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190,535 हो गई है। ये मौतें रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8392 नए मामले मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 93322 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 91819 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी तक 48.19 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील