लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः केरल में पीड़ित मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 10, 2020 20:24 IST

एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया, “ त्रिशूर की पहली मरीज़ के खून की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसके रक्त के नमूनों की जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के अलाप्पुझा स्थित परीक्षण केंद्र से आई है।”

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उसकी स्थिति “स्थिर” है।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक राज्य के अलग अलग अस्पतालों में 34 लोगों को पृथक वार्ड में रखा गया है।

घातक कोरोना वायरस से पीड़ित पहली भारतीय मेडिकल छात्रा के परीक्षण की नई रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह छात्रा चीन के वुहान क्षेत्र से भारत आई थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उसकी स्थिति “स्थिर” है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक राज्य के अलग अलग अस्पतालों में 34 लोगों को पृथक वार्ड में रखा गया है। एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया, “ त्रिशूर की पहली मरीज़ के खून की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसके रक्त के नमूनों की जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के अलाप्पुझा स्थित परीक्षण केंद्र से आई है।”

उन्होंने कहा, “ लेकिन हमें पुणे स्थित एनआईवी से पुष्टि कराने की जरूरत है।” त्रिशूर से कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद वुहान से लौटे केरल के दो अन्य छात्रों की रिपोर्ट भी अलाप्पुझा और कासरगोड में पॉजिटिव आई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले बताया था कि राज्य के अलग अलग अस्पतालों में पृथक वार्ड में रखे गए मरीजों की संख्या घटकर 34 रह गई है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “ राज्य में 3,252 लोगों को अब भी निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 3218 को घर में अलग रखा गया है।” 

टॅग्स :केरलकोरोना वायरसचीनपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी