लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: छुट्टी लेकर घर गए थे जवान, सीआरपीएफ कर्मी नए अंदाज में कर रहे हैं ‘घर से काम’, कोविड-19 से पीड़ित लोगों की सहायता में जुटे

By भाषा | Updated: April 17, 2020 13:54 IST

देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नए जोश के साथ काम में जुट गए हैं। वह छुट्टी में घर गए थे, लेकिन वह गांव में रह कर सेवा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबल के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने सवा तीन लाख कर्मियों को भेजे संदेश में जवानों के इस तरह के प्रयास की सराहना की।गृह नगर में सामुदायिक सहायता कार्य कर रहे हैं, तो कुछ अपनी सीमित बचत और संसाधनों का इस्तेमाल लोगों की मदद करने में कर रहे हैं।

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने ‘घर से काम’ करने को नया आयाम दिया है।

विस्तारित छुट्टी पर चल रहे उसके कई जवान लॉकडाउन के दौरान अपने गृह नगर में सामुदायिक सहायता कार्य कर रहे हैं, तो कुछ अपनी सीमित बचत और संसाधनों का इस्तेमाल लोगों की मदद करने में कर रहे हैं। बल के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने सवा तीन लाख कर्मियों को भेजे संदेश में जवानों के इस तरह के प्रयास की सराहना की।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए तीन मई तक बल ने कई जवानों की छुट्टियां बढ़ा दीं और सभी आवाजाही स्थगित कर दी। माहेश्वरी ने संदेश में कहा, ‘‘हम कठिन समय का सामना कर रहे हैं। फिर भी आप अपनी दिक्कतों की परवाह किए बगैर अपने आसपास के लोगों का सहयोग कर रहे हैं। यही सीआरपीएफ का सार तत्व है।’’

डीजी ने कहा, ‘‘आपमें से कई अपने कार्यस्थल से दूर रहने के लिए बाध्य हैं, फिर भी अपने गृह नगर में आप सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग भूखे नहीं रहें और किसी जरूरतमंद को कष्ट नहीं हो। आप प्रशंसा के पात्र हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में आपने ‘घर से काम करने’ को नया अर्थ दिया है, जिसपर कोविड-19 की श्रृंखला तोड़ने के लिए प्रयासरत सरकार ने जोर दिया है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मानव कलिता बच्चों को योग की कक्षाएं करा रहे हैं और असम के बारपेटा जिले में स्थित अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट बांट रहे हैं, जो ‘घर से काम करने’ का बेहतर उदाहरण है। इसी तरह असम के मोरीगांव जिले में सीआरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक पद्मेश्वर दास ने अपनी बचत के दस हजार रुपये से गरीबों में चावल, दाल, सब्जियां जैसी सामग्रियों का वितरण किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीआरपीएफकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत