लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ने लगे कोरोना वायरस केस, 5 महीने बाद एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2021 07:15 IST

मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,174 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,31,020 पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 52,393 हो गई है।

मुंबईमहाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,216 नये मामले आए। पिछले लगभग पांच महीनों में एक दिन में संक्रमण के ये सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 21,98,399 हो गई है।

राज्य में 17 अक्टूबर, 2020 के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में संक्रमण के दस हजार से अधिक मामले आए हैं। राज्य में 17 अक्टूबर को 10,259 मामले आए थे। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से 53 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 52,393 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,467 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 20,55,951 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,174 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,31,020 पर पहुंच गई है। जबकि, इस महामारी से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,495 पर पहुंच गई।

पुणे शहर में 849 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,038 हो गई-

अधिकारी के अनुसार पुणे शहर में 849 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,038 हो गई है। पुणे में इस महामारी से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,587 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि नागपुर, पिंपरी चिंचवड़, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती शहरों में क्रमशः 1,225, 549, 352, 318 और 435 नए मामले आए। अकोला सर्किल में 1472 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,03,863 हो गयी।

नागपुर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पाबंदियों को 14 मार्च तक बढ़ाया गया-

नागपुर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतिष्ठानों पर लागू पाबंदियों को शुक्रवार को 14 मार्च तक बढ़ा दिया। नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी ने इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। आदेश के अनुसार, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग कक्षाएं, साप्ताहिक बाजार और स्विमिंग पूल 14 मार्च तक बंद रहेंगे और उस समय तक किसी भी खेल के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब