लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जंगः सलाम रेलवे, अनाज, नमक, खाद्य तेल, चीनी, दूध, फल और सब्जियों सहित कई उत्पादों के 474 रैक तैयार

By संतोष ठाकुर | Updated: March 24, 2020 16:43 IST

रेलवे ने बताया कि 23 मार्च को अनाज, नमक, खाद्य तेल, चीनी, दूध, फल और सब्जियों, प्याज, कोयला और पेट्रोलियम उत्पादों के 474 रैक तैयार किये गए। दिन के दौरान रेलवे ने कुल 891 रैक तैयार किये जिनमें अन्य आयातित सामग्री जैसे लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, खाद और अन्य सामग्री शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे अपनी उत्पादन इकाइयों का इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिये जरूरी वस्तुओं के उत्पादन के लिये करेगा : रेलवे बोर्ड। रेलवे बोर्ड ने उत्पादन इकाइयों को आदेश जारी कर अस्पताल के बेड, वेंटिलेटर, मास्क और सैनिटाइजर जैसी चीजों के उत्पादन की व्यवहार्यता तलाशने को कहा।

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से सभी यात्री सेवाओं को निलंबित करने के लिये बाध्य होने के बावजूद वह देश में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

रेलवे ने बताया कि 23 मार्च को अनाज, नमक, खाद्य तेल, चीनी, दूध, फल और सब्जियों, प्याज, कोयला और पेट्रोलियम उत्पादों के 474 रैक तैयार किये गए। दिन के दौरान रेलवे ने कुल 891 रैक तैयार किये जिनमें अन्य आयातित सामग्री जैसे लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, खाद और अन्य सामग्री शामिल हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रेलवे ने देश भर में यात्री ट्रेन सेवाओं का संचालन 31 मार्च तक बंद कर दिया है। मंत्रालय ने कहा, “रेलवे फिलहाल देश भर में सिर्फ माल गाड़ियों का संचालन कर रहा है। रेलवे कोशिश कर रहा है कि आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

विभिन्न राज्यों में बंद की स्थिति के दौरान विभिन्न माल गोदामों, नियंत्रण कार्यालयों में तैनात रेलवे कर्मचारी हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे काम कर रहे हैं ताकि देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहे।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाभारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया