लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ होगा तैयार, रूस के आग्रह पर तीसरे चरण के परीक्षण के लिए मोदी सरकार कर रही है विचार

By भाषा | Updated: September 8, 2020 21:38 IST

डॉ. वी के पॉल ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने ‘स्पूतनिक वी’ से संबंधित डेटा को देखा है जो अब सबके सामने है और इसमें तीसरे चरण के परीक्षण की आवश्यकता होगी।

Open in App
ठळक मुद्देवी के पॉल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत सरकार की नियामक प्रणाली के अनुरूप इस तरह के तीसरे चरण के परीक्षण संबंधी मुद्दे को देखा जा रहा है।वी के पॉल ने कहा कि रूस सरकार ने भारतीय कंपनियों द्वारा ‘स्पूतनिक वी’ का विनिर्माण और भारत में तीसरे चरण का परीक्षण करने के लिए सरकार से संपर्क किया गया है।वी के पॉल ने कहा कि भारत, रूस और दुनिया के लिए यह ‘‘फायदे ही फायदे’’ की बात है।

नयी दिल्ली: रूस के कोविड-19 टीके ‘स्पूतनिक वी’ के तीसरे चरण के परीक्षण और भारतीय कंपनियों द्वारा इसका विनिर्माण किए जाने संबंधी मॉस्को के आग्रह पर ‘‘महत्वपूर्ण विमर्श’’ हो रहा है और जल्द ही इसके विशिष्ट परिणाम आने की उम्मीद है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने मंगलवार को कहा कि ‘‘इस देश के बहुत ही विशिष्ट मित्र से मिली भागीदारी की इस पेशकश को सरकार अत्यंत महत्व देती है।’’ पॉल कोविड-19 टीका संबंधी राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने ‘स्पूतनिक वी’ से संबंधित डेटा को देखा है जो अब सबके सामने है और इसमें तीसरे चरण के परीक्षण की आवश्यकता होगी।

पॉल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत सरकार की नियामक प्रणाली के अनुरूप इस तरह के तीसरे चरण के परीक्षण संबंधी मुद्दे को देखा जा रहा है। पॉल ने कहा कि रूस सरकार ने भारतीय कंपनियों द्वारा ‘स्पूतनिक वी’ का विनिर्माण और भारत में तीसरे चरण का परीक्षण करने पर विचार के लिए उचित माध्यमों से भारत सरकार से संपर्क किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों मोर्चों पर महत्वपूर्ण विमर्श हो रहा है।’’ पॉल ने कहा कि कई भारतीय कंपनियां प्रस्ताव का अध्ययन कर रही हैं। कई कंपनियां सामने आई हैं और कई अपनी रूसी समकक्षों से चर्चा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत, रूस और दुनिया के लिए यह ‘‘फायदे ही फायदे’’ की बात है।

पॉल ने कहा कि जहां तक भारत में टीके के विकास की बात है तो देश में विकसित तीन टीके परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें से दो टीकों का पहले चरण का मानव परीक्षण पूरा हो चुका है और ये परीक्षण के दूसरे चरण में प्रवेश कर गए हैं। एक अन्य टीके के भी दूसरे और तीसरे चरण के मानव परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसरूसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत