लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 47638 नए मामले, जानें देश में कुल संक्रमितों की संख्या

By अनुराग आनंद | Updated: November 6, 2020 10:12 IST

अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने की दर 92 फीसदी से आगे चली गई है। ये लगातार आठवां दिन है जब भारत में सक्रिय मरीजों की तादाद छह लाख के नीचे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 6,715 नए मरीजों में कोविड वायरस की पुष्टि की गई है।दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार महामारी के मामले में पूरी तरह से ‘गलत’ रास्ते पर चली गई है। दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण की दर लगभग 13 फीसदी हो गई है जो बेहद चिंताजनक है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 47,638 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,11,724 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 670 नए लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 1,24,985 है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 7,189 की कमी आई है। इसी के साथ अब कुल एक्टिव केस देश में 5,20,773 रह गए हैं। वहीं, अब तक कुल 77,65,966 डिस्चार्ज/ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 54,157 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार गुरुवार को बताया गया कि देश में 11,42,08,384 सैंपल की जांच की गई है। ये आंकड़े 3 नवंबर तक के हैं। इसके साथ ही 4 नवंबर को ही 12,09,425 सैंपल की जांच की गई।

बहरहाल, अच्छी खबर ये है कि देश में संक्रमितों के ठीक होने की दर 92 फीसदी से आगे चली गई है। ये लगातार आठवां दिन है जब भारत में सक्रिय मरीजों की तादाद छह लाख के नीचे रही है।

इन सबके बीच हालांकि देश की राजधानी दिल्‍ली के अलावा नोएडा और गुड़गांव रिकॉर्ड संख्या में नए केस दर्ज किए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 6,715 नए मरीजों में कोविड वायरस की पुष्टि की गई है।

देश की राजधानी जल्‍द ही 'कोरोना राजधानी' बन सकती है। कोविड-19 के हालात को लेकर यह तल्‍ख टिप्‍पणी दिल्‍ली हाई कोर्ट की तरफ से आई है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार महामारी के मामले में पूरी तरह से ‘गलत’ रास्ते पर चली गई है। 

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण की दर लगभग 13 फीसदी हो गई है जो बेहद चिंताजनक है। पिछले तीन दिन से रोज 6 हजार से ज्‍यादा नए केस आ रहे हैं। गुरुवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 66 लोगों की मौत हो गई। यह डराने वाला आंकड़ा इसलिए है क्‍योंकि दिल्‍ली में इससे पहले कोरोना से इतने लोगों की जान 27 जून को गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना