लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, पत्नी की हालत खराब, पीएम मोदी ने किया फोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2021 21:15 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं।मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है।मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं।

चंडीगढ़ः कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है लेकिन उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के आईसीयू में 91 साल की इस पूर्व दिग्गज की स्थिति “बेहतर और पहले अधिक स्थिर” हैं। यहां जारी विज्ञप्ति में पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं।

गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था। पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने कहा, ‘‘ उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज बेहतर और स्थिर है।’’ कुमार ने कहा कि पीजीआईएमईआर में तीन डॉक्टरों की टीम मिल्खा सिंह की कड़ी निगरानी कर रही है।

मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है और उनकी हालत खराब हो गई है। अस्पताल ने कहा ,‘‘निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है और आक्सीजन की जरूरत बढ़ गई है।’’ इससे पहले दिन में, मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया किया, जिन्होंने फोन कर के मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया था। जीव ने ट्वीट में लिखा, ‘‘ अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फोन पर मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। ’’

मोदी ने शुक्रवार को मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठित पूर्व एथलीट ‘तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद और प्रेरित करने’ के लिए जल्द ही वापस आएंगे। मिल्खा को रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। वह इसके बाद घर में भी ऑक्सीजन की मदद पर थे।

मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे। 

टॅग्स :मिल्खा सिंहजीव मिल्खा सिंहनरेंद्र मोदीपंजाब में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट