लाइव न्यूज़ :

Corona In CAPF: दिल्ली में ITBP के 56 और जवान कोरोना पॉजिटिव, इस बल में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 156

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 19:02 IST

दिल्ली में ही आज सीमा सुरक्षा बल (BSF) के भी 30 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के सीआईएसएफ बल में भी कोरोना संक्रमण का मामला लगातार सामने आ रहा है।पिछले 24 घंटे में 13 सीआईएसएफ के जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि देश को 17 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 56 जवानों में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी नए मामले दिल्ली के ही हैं। ITBP में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 156 हो गई है।

इसके अलावा दिल्ली में ही आज सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 30 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी जवान दिल्ली में बीते दिनों कानून-व्यवस्था संभाल रहे थे।   

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, BSF के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दिल्ली में कानून और व्यवस्था का काम कर रहे थे, इन्हें बाद में जोधपुर शिफ्ट किया गया जहां इनका टेस्ट हुआ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी BSF के सूत्रों के हवाले से दी गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है। 

बता दें, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। इस बीच 35 नई मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,193 हो गई है। 

सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के सीआईएसएफ बल में भी कोरोना संक्रमण का मामला लगातार सामने आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 13 सीआईएसएफ के जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

बता दें कि सीआईएसएफ में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक सीआईएसएफ के दो अधिकारियों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस के मामले 500 के करीब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसआईटीबीपीसीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील