लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का कहर, चुनाव के बाद बिगड़े हालात

By भाषा | Updated: May 8, 2021 10:14 IST

Open in App

नोएडा, आठ मई गौतम बुद्ध नगर में कस्बों और गांवों में कोविड-19 के तेजी से फैल रहे प्रकोप के मद्देनजर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जरूरी दवाएं मुहैया कराने और संक्रमण की जांच कराने के लिए कई केंद्र खोले गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक अहोरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं जिसके तहत दवाइयां एवं ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तथा कोविड-19 की जांच के लिए कई केंद्र खोले गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं तथा संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर दवाइयों का कीट हासिल करें।

सीएमओ ने बताया कि घर में रहकर इलाज करा रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों की किट उनके घरों पर पहुंचानी शुरू कर दी है। साथ ही बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन की दर तय कर दी गई है। अब यह दवा निजी अस्पतालों को 1800 रुपए में मिलेगी। इसके लिए डॉक्टरों के लिखने पर दवा को स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में अभी पर्याप्त मात्रा मे इंजेक्शन उपलब्ध है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैला है और कई लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दनकौर, दादरी, जारचा, जेवर, बिलासपुर और रबूपुरा कस्बे में रोजाना दो से चार लोगों की मौत हो रही हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कई लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं।

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के दो प्रधान अध्यापकों की मौत हो गई। इनमें से एक ने पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में हिस्सा लिया था। संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उन्हें चुनाव ड्यूटी से दूर रखा गया था।

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने बताया कि गांव तथा कस्बों में रहने वाले काफी लोग शहरों में रोजगार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान वोट डालने आए काफी लोग संक्रमित थे और कोविड-19 नियमों की अनदेखी की वजह से ग्रामीण अंचल में कोरोना वायरस फैला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग