लाइव न्यूज़ :

कोरोना: राजनाथ सिंह की अगुवाई में आज शाम 4 बजे GoM की बैठक, लॉकडाउन के बाद की योजना पर हो सकती है चर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: April 21, 2020 13:28 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक होगी। इस दौरान 3 मई के बाद राहत और रियायत देने पर चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शाम 4 बजे साउथ ब्लॉक में मंत्रियों के समूह की बैठक होगी। 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ने जैसी संभावना नहीं है।

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शाम 4 बजे साउथ ब्लॉक में मंत्रियों के समूह की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 3 मई के बाद राहत और रियायत देने पर चर्चा होगी। ऐसा माना जाना जा रहा है कि 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ने जैसी संभावना नहीं है। इसके साथ ही लॉकडाउन के बाद शर्तों के साथ छूट मिलेगी। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं, रेल और प्लेन में फिलहाल छूट मिलने की उम्मीद नहीं है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि 3 मई के बाद ग्रीन जोन वाले इलाकों में ही रियायत मिलेगी है। लेकिन रेल और हवाई सेवा को फिलहाल चालू नहीं किया जाएगा। लेकिन शहर के भीतर ही आने-जाने की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा, शादी, धार्मिक स्थान जैसी जगहों को लेकर भी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

वहीं, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, इंदौर जैसे शहरों में खासी नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि 15 मई के बाद ही देश में कोरोना की स्थिति का बेहतर ढंग से आकलन किया जा सकता है। जिन इलाकों में रियायत दी जा रही है उसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। वहीं, एक साथ भीड़ के इकट्ठा होने पर पाबंदी जारी रहेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया