लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई का कुली ने इस्तेमाल कर पास की सिविल सर्विस की परीक्षा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 9, 2018 05:44 IST

रेलवे स्टेशन के वाई-फाई का इस्तेमाल कर एक कुली ने केरल पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कर ली है। युवक का नाम श्रीनाथ है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए कई स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई। इस सुविधा का किसी ने दुरुपयोग किया तो किसी ने इससे सिविल सर्विस की परीक्षा को पास कर लिया। साल 2016 के अक्टूबर में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि बिहार की राजधानी के पटना स्टेशन पर वाई-फाई से लोग जमकर पॉर्न सर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार का जमकर मजाक उड़ाया गया था, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

वीडियोज की मदद से की पढ़ाई

दरअसल, रेलवे स्टेशन के वाई-फाई का इस्तेमाल कर एक कुली ने केरल पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कर ली है। युवक का नाम श्रीनाथ है जोकि केरल के एर्नाकुलम जंक्शन पर पिछले 5 सालों से बतौर कूली काम करता था। उसने रेलवे स्टेशन के वाईफाई की मदद से पढ़ाई की। वह अपनी पढ़ाई मोबाइल में वीडियोज की मदद से करता था। उनके पास अपने फोन और ईयरफोन के अलावा कोई किताब भी नहीं थी, लेकिन वाईफाई ने उसकी जिंदगी बदल दी।

काम करते समय ऐसे की पढ़ाई

खबरों के मुताबिक, श्रीनाथ का कहना है कि उसने तीन बार परीक्षा में बैठा है, लेकिन पहली बार उसने अपनी तैयारी के लिए रेलवे के फ्री वाईफाई का इस्तेमाल किया। उसने बताया कि कुली के रूप जब लोगों का सामान ढ़ोते थे उस समय अपने कानों में ईयरफोन लगा लेते थे और पढ़ने वाली चीजों को सुनता रहता था। उनका पढ़ाई करने का यही तरीका थी क्योंकि काम के बीच वे इसी तरह पढ़ पाते थे। अगर श्रीनाथ इंटरव्यू भी क्वालीफाई कर लेते हैं तो वे लैंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट में बतौर विलेज फील्ड असिस्टेंट नियुक्त किए जाएंगे। 

साल 2016 में यह सुविधा हुई थी शुरू

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2016 डिजिटल इंडिया के तहत रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा शुरू की थी। इस सुविधा को फ्री रखा गया है, जिसे स्टेशनों पर कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। साल 2018 के मई तक देशभर के 685 रेलवे स्टेशनों पर ये सुविधा उपलब्ध हो गई है, जबकि भारतीय रेलवे ने मार्च 2019 तक इसे 8500 पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 

टॅग्स :भारतीय रेलवाईफाईमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप