लाइव न्यूज़ :

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विवादित उपन्यास 'मीशा' की जलाई प्रतियां, तीन पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 2, 2018 20:58 IST

कार्यकर्ताओं ने यहां किताब के प्रकाशक डीसी बुक्स के शोरूम के सामने 328 पन्नों के उपन्यास की एक प्रति जलाई। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 2 अगस्त: विवादित मलयालम उपन्यास ‘मीशा’ के बिक्री के लिये बाजार में आने के एक दिन बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने किताब में कथित तौर पर हिंदू विरोधी सामग्री होने के विरोध में इसकी एक प्रति जलाई।

कार्यकर्ताओं ने यहां किताब के प्रकाशक डीसी बुक्स के शोरूम के सामने 328 पन्नों के उपन्यास की एक प्रति जलाई। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।

संपर्क किये जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एस सुरेश ने कहा कि उपन्यास में ‘‘हिंदू विरोधी और महिला विरोधी सामग्री’’ के खिलाफ यह एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन था। किताब के लेखक एस हरीश को पिछले महीने कुछ हिंदूवादी संगठनों की तरफ से सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दी गई धमकी के बाद उन्हें मातृभूमि में साप्ताहिक आधार पर अपने उपन्यास के धारावाहिक प्रकाशन को वापस लेने के लिये बाध्य होना पड़ा था। अपनी किताब में कथित तौर पर मंदिर जाने के लिये महिलाओं की आलोचना करने पर सोशल मीडिया पर हरीश को निशाना बनाया जा रहा था।

मुजफ्फरपुर कांड: लड़कियों को निर्वस्त्र सोने के लिए किया जाता था मजबूर, गर्भपात के लिए की थी ये व्यवस्था  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं