लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना सांसद ने सीएम उद्धव को लिखा पत्र, कहा- हिंदुत्व को लेकर बागी विधायकों की मांगों पर विचार करें

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2022 18:29 IST

सभी बागी विधायकों को पार्टी की विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए या दलबदल कानून के तहत कार्रवाई करने का सामना करने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने कहा- बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई न करेंबागी विधायकों को दल बदल कानून के तहत कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच शिवसेना सांसद भावना गवली ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीएम से यह अपील की है कि वे "हिंदुत्व के पक्ष में बागी विधायकों की मांगों पर विचार करें"। साथ ही इस पत्र में उन्होंने सीएम से कहा है कि वे इन बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई न करें।

बुधवार को शिवसेना ने बागी विधायकों को दल बदल कानून के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इन विधायकों को पार्टी की विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है या फिर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया है।  

इस पूरे मुद्दे पर सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना और हिंदुत्व एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों को अलग नहीं किया जा सकता है। विधानसभा में हिंदुत्व की बात करने वाला मैं पहला सीएम था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि यदि कोई विधायक मुझे यह कहता है कि हम आपको सीएम नहीं देखना चाहते हैं तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FUddhavBalasahebThackeray%2Fvideos%2F357236179875942%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

आपको बता दें कि बागी विधायकों का आरोप है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व से समझौता किया है। शिवसेना से बगावत करने वाले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने खुद को बाला साहेब ठाकरे का पक्का शिवसैनिक बताया है। उन्होंने कहा कि वे बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण