लाइव न्यूज़ :

पवन खेड़ा असम में दर्ज केस में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2023 15:25 IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार असम पुलिस से मिले अनुरोध के बाद पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर रोका गया था। पवन खेड़ा कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने रायपुर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपवन खेड़ा को गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।असम पुलिस ने पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया है, ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए कोर्ट में किया जाएगा पेश।पवन खेड़ा जब रायपुर जाने के लिए फ्लाइट पर बैठे थे, इसी दौरान उन्हें नीचे उतारकर ले जाया गया।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस पार्टी ने पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और सुनवाई की मांग की। सामने आई जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट मामले पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है और दिन में तीन बजे से इस पर सुनवाई हो रही है।

असम में दर्ज केस में पवन खेड़ा की गिरफ्तारी

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया है कि असम पुलिस से मिले एक अनुरोध के बाद पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया था। असम पुलिस की ओर से भी बयान आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आईजीपी, लॉ एंड ऑर्डर और असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भूयां ने कहा, 'हमने दिल्ली पुलिस से उन्हें (पवन खेड़ा) गिरफ्तार करने की गुजारिश की थी। हम स्थानीय कोर्ट से इजाजत लेने के बाद उन्हें असम लेकर आएंगे।'

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को इससे पहले रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतारा गया। उस समय दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया था कि असम में कोई मामला दर्ज हुआ है और दिल्ली पुलिस खेड़ा को रनवे से अपने साथ ले गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर प्रदर्शन

पवन खेड़ा को विमान से उतारे जाने के बाद वहीं विरोध में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता भी धरने पर बैठ गए। यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6E204 के उड़ान के कुछ देर पहले हुई। इस बीच कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया, 'पहले ईडी को छत्तीसगढ़ भेजा गया और अब पवन खेड़ा को फ्लाइट में बैठने से रोका गया जो कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। ये तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम लड़ेंगे और जीत कर रहेंगे।'

ये तानाशाही का दूसरा नाम 'अमितशाही' है

कांग्रेस ने खेड़ा को विमान से उतारे जाने को तानाशाही करार दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'पहले ईडी ने रायपुर में छापेमारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के विमान से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है।' उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।' 

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है? उन्होंने यह भी कहा कि क्या देश में कानून का कोई राज है या नहीं? इस बीच विमान से उतारे जाने के बाद पवन खेड़ा का भी एक वीडियो सामने आया है जिसे कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया।

पवन खेड़ा पर पीएम मोदी के पिता का मजाक उड़ाने का आरोप 

बता दें कि पिछले ही हफ्ते पवन खेड़ा अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आए थे। भाजपा ने आरोप लगाया था कि खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता का मजाक उड़ाया है। इसके आरोप में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। खेड़ा ने उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए यह बयान दिया था। 

टॅग्स :Pawan Kheraकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए