लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्य समिति की शाम 4 बजे बड़ी बैठक, चुनावी हार पर चर्चा; नए अध्यक्ष के चुनाव पर होगा फैसला?

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2022 12:21 IST

कांग्रेस कार्य समिति की आज बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस के हाल में विधानसभा चुनाव में करारी हार पर चर्चा सहित अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पर भी बात होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चुनावों में मिली हार पर चर्चा होने की संभावना, अध्यक्ष पद के चुनाव पर भी हो सकता है फैसला।इससे पहले कल गांधी परिवार के सदस्यों के इस्तीफे की पेशकश की खबरें आई थीं, जिसे पार्टी ने खारिज किया।

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आज शाम 4 बजे होगी। इसमें हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही माना जा रहा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव पर भी चर्चा की जा सकती है, जिसे अगस्त-सितंबर में कराया जाना है। इसे लेकर कोई ठोस फैसला बैठक में हो सकता है। हालांकि कुछ सूत्रों के अनुसार इन चुनाव को दो-तीन महीनों के लिए टाला भी जा सकता है। 

CWC की बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब कांग्रेस ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथों सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से केवल 2.33 प्रतिशत के वोट हिस्सेदारी के साथ केवल दो सीटें जीत सकी और उसके अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 

गांधी परिवार के सदस्य देंगे इस्तीफा?

शनिवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें आई थी कि गांधी परिवार के सदस्य सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि बाद में कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका खंडन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसी खबरों को अनुचित, शरारती और गलत बताया।

गौरतलब है कि पार्टी की 2019 के आम चुनावों में लगातार दूसरी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में फिर से पार्टी की बागडोर संभाली थी। उन्होंने ने भी अगस्त 2020 में पार्टी नेताओं के एक वर्ग ‘जी-23’ द्वारा खुले विद्रोह के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी लेकिन सीडब्ल्यूसी ने उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया था। 

'जी 23' ग्रुप के नेताओं ने की थी शुक्रवार को बैठक

इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने शुक्रवार को भी बैठक की जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल नेताओं ने अगस्त 2020 में भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में परिवर्तन की मांग की थी।

इस समूह के दो नेता जितिन प्रसाद और योगानंद शास्त्री अब कांग्रेस छोड़ चुके हैं। जी-23 नेताओं ने पिछले विधानसभा चुनावों के बाद सुधारात्मक उपायों का सुझाव दिया था, जब कांग्रेस पुडुचेरी में चुनाव हार गई थी और केरल, असम और पश्चिम बंगाल में कोई अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही।

टॅग्स :कांग्रेस कार्य समितिराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम