लाइव न्यूज़ :

पंचायत समिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस ने 231 व भाजपा ने 185 सीटें जीतीं

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:26 IST

Open in App

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान की गणना शनिवार सुबह शुरू हुई जहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने पंचायत समिति सदस्यों की 1564 सीटों में 231 व विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 185 सीटें जीती हैं।सम्बद्ध जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई और अभी जारी है।राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने जोधपुर में जिला परिषद सदस्य की एक सीट भी जीती है।एक बजे तक की मतगणना के अनुसार, छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में सदस्यों की 1564 सीटों पर कांग्रेस ने 231, भाजपा ने 185, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 16, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तीन सीटें जीतीं। वहीं 111 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों के लिए मतदान हुआ था जिनमें जोधपुर में कांग्रेस का एक प्रत्याशी जीता है।राज्य के छह जिलों के 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, 6 जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए हैं। इनमें से एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायती समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।इस तरह 199 जिला परिषद और 1537 पंचायती समिति सदस्यों के परिणाम शनिवार को जारी किए जाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण