लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 23:40 IST

Open in App

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के छह जिलों में हाल ही में हुए जिला परिषद चुनाव में बाजी मारते हुए चार जिला परिषदों में बहुमत हासिल किया है। राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्यों, 1564 पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के परिणाम शनिवार को जारी किए गए। इनमें मुख्य विपक्षी दल भाजपा को सिरोही जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि भरतपुर जिला परिषद में वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। हालांकि भरतपुर में बोर्ड बनाने में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इन छह जिलों में जिला परिषद सदस्यों की कुल 200 सीटों में 99 सीटें जीतकर कांग्रेस आगे रही, वहीं भाजपा के खाते में 90 सीटें आईं। आठ निर्दलीय व बसपा के तीन उम्मीदवार भी जिला परिषद सदस्य चुने गए। कांग्रेस को जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, दौसा में बहुमत मिला है जहां उसके जिला प्रमुख होंगे। सिरोही में भाजपा का जिला प्रमुख बनेगा लेकिन भरतपुर में इसका फैसला करने में निर्दलीय व बसपा सदस्यों की बड़ी भूमिका रहेगी। भरतपुर जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में भाजपा को 17, कांग्रेस 14, बसपा दो व निर्दलीय चार पर जीते। वहीं छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में कुल 1564 सीटों में से 1562 सीटों के लिए परिणाम भी शनिवार को घोषित कर दिए गए। इनमें कांग्रेस ने 670, भाजपा ने 551, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 40, बसपा ने 11 सीटें जीतीं। वहीं 290 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। गौरतलब है कि भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर एवं सिरोही जिलों में तीन चरण में 26 अगस्त, 29 अगस्त और एक सितंबर को मतदान हुआ था। जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान का चुनाव छह सितंबर को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव सात सितंबर को होगा। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के छह जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव के परिणामों को उत्साहजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि ये परिणाम मुख्य विपक्षी दल भाजपा के लिए ‘झटका’ हैं। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा, अन्य दलों व निर्दलीयों का प्रतिशत मिलायेंगे तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ ही जनादेश है। पूनियां के अनुसार जिस ढंग से कांग्रेस इन नतीजों को प्रचारित कर रही है, वो बहुत बड़ी जीत नहीं है, ना यह भाजपा की हार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?