कांग्रेस संसद में करेगी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध: राहुल गांधी

By भाषा | Published: December 5, 2019 03:11 PM2019-12-05T15:11:53+5:302019-12-05T15:12:21+5:30

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी नागरिकता संशोधन बिल का संसद में विरोध करेगी

Congress will oppose citizenship amendment bill, says Rahul Gandhi | कांग्रेस संसद में करेगी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध: राहुल गांधी

कांग्रेस करेगी नागरिकता संशोधन बिल का विरोध

Highlightsकांग्रेस करेगी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोधराहुल ने कहा कि कांग्रेस किसी के भी साथ भेदभाव का विरोध करेगी

कोझिकोड (केरल): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने से संबंधित विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी।

राहुल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह विधेयक संसद में पेश होने के लिये तैयार है। इस विधेयक का पूर्वोत्तर राज्यों में भी पुरजोर विरोध हो रहा है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को विधेयक के मसौदे को मंजूरी भी दे चुका है।

कांग्रेस किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ: राहुल गांधी 

गांधी ने पत्रकारों से कहा, "कांग्रेस पार्टी इस देश में किसी के साथ किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ है। लिहाजा, जो भी किसी भारतीय के साथ भेदभाव करता है, हम उसके खिलाफ हूं। यही हमारा मानना है। हमारा मानना है कि भारत सभी समुदायों, धर्मों और संस्कृतियों के लिये है।"

कई विपक्षी दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह विधेयक सांप्रदायिक और विभाजनकारी है। कांग्रेस ने प्रस्तावित विधेयक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है। 

Web Title: Congress will oppose citizenship amendment bill, says Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे