लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: लोकसभा चुनाव में करारी हार का मंथन करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 29, 2019 15:30 IST

राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी कुल 25 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी। पार्टी में आंतरिक संकट के बीच यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे और अन्य नेतागण बुधवार को दोपहर बाद 2.30 बजे बुलाई गई प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

Open in App

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार पर मंथन किया जायेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बैठक में राहुल गांधी से पार्टी प्रमुख के तौर पर सेवाएं देना जारी रखने की अपील करने संबंधी सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव का समर्थन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा राहुल गांधी के त्यागपत्र को स्वीकार नहीं करने के फैसले का इस बैठक में समर्थन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों पर मंथन किया जायेगा।राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी कुल 25 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी। पार्टी में आंतरिक संकट के बीच यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे और अन्य नेतागण बुधवार को दोपहर बाद 2.30 बजे बुलाई गई प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में मौजूद रहेंगे।कांग्रेस कार्यकारिणी की 25 मई की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के त्यागपत्र को मंजूर नहीं करने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया गया था। गत वर्ष दिसम्बर के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार के कुछ नेताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन एवं हार पर आत्ममंथन और विस्तृत विश्लेषण की मांग के साथ साथ आलोचनात्मक टिप्पणियां की हैं।राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक विज्ञप्ति के जरिये त्यागपत्र देने संबंधी घोषणा की थी लेकिन त्यागपत्र के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय और राजभवन ने पुष्टि नहीं की। वहीं इसकी पुष्टि के लिये मंत्री से संपर्क नहीं हो सका।सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजाना और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा ने लोकसभा में पार्टी की हार के लिये आत्ममंथन और विस्तृत विश्लेषण की मांग की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेससचिन पायलटराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम