लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने केरल सरकार से स्वास्थ्य आंकड़े जारी करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:14 IST

Open in App

केरल में थोड़े अंतराल के बाद एक दिन में कोरोना वायरस के 24,000 से अधिक मामले सामने आने के एक दिन बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने वायरस प्रबंधन प्रणाली में खामियों को उजागर करते हुए राज्य की एलडीएफ सरकार से इससे संबंधित स्वास्थ्य आंकड़े तत्काल जारी करने का आग्रह किया। विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने आरोप लगाया कि राज्य में कोविड नियंत्रण प्रणाली नाकाम हो गई है और सरकार रोग प्रबंधन के लिए अपनी मौजूदा रणनीतियों और कार्यप्रणाली को दुरुस्त करे। कांग्रेस नेता ने कहा कि आंकड़ों के विश्लेषण की कमी ने दक्षिणी राज्य में अनुसंधान गतिविधियों को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। सतीशन ने सरकार पर टीकाकरण पर सिर्फ 29 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया जबकि 817 करोड़ रुपये टीका चुनौती के जरिए जुटाए गए थे। उन्होंने मांग की कि शेष राशि का इस्तेमाल निजी अस्पतालों में टीको पर सब्सिडी देने के लिए किया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि राज्य सरकार को आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ानी चाहिए क्योंकि एंटीजन टेस्ट विश्वसनीय नहीं है। सतीशन ने कहा कि पहले कहा गया कि केरल का कोविड प्रबंधन अन्य राज्यों की तुलना में प्रभावी है लेकिन अब देश में सबसे ज्यादा मामले केरल से ही आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि कोविड के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए क्या किया जाए। केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 24,296 मामले आए थे। यह 26 मई के बाद दूसरी बार है जब मामलों की संख्या 24000 के पार गई है। 26 मई को 28,798 मामले आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण