लाइव न्यूज़ :

'संजू' के इस सीन से कांग्रेस ने PM मोदी का उड़ाया मजाक, पूछा- 'कल रात कितनी बार झूठ बोले'

By धीरज पाल | Updated: July 21, 2018 15:25 IST

मानसूत्र सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट जारी किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2018: मानसूत्र सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर कांग्रेस के ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट जारी किया गया। ट्वीट में एक तस्वीर है जिसमें नरेंद्र मोदी और दिया मिर्जा दिखाई दे रही हैं। मानसून सत्र के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण से संबंधित इस ट्वीट में प्रश्न पूछा गया है। प्रश्न में पूछा गया कि बीती हुई रात आपने कितनी बार झूठ बोला है। ट्वीट में मोदी ने उत्तर दिया कि 308 तक याद है। कांग्रेस के इस ट्विटर हैंडल से यह कहकर ट्वीट किया गया कि बहुत ही कामयाबी, हमें कहना चाहिए!

लोकसभा में राहुल गांधी का गले मिलना एक ड्रामा: नरेंद्र मोदी  

संजय दत्त पर आधारित फिल्म 'संजू' के चर्चित सीन को लेकर कांग्रेस ने एक ट्वीट किया है। इस सीन को लेकर संजय दत्त के चरित्र पर काफी सवाल भी उठे थे। इस सीन में संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर से ब्रिटिश की एक लेखिका द्वारा प्रश्न पूछा जाता है कि उनका अभी तक कितनी लड़कियों के साथ संबंध है। जिसके जवाब में वो कहते हैं कि 308 तक याद है। इस सीन को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई। सीन में रणबीर कपूर के अवाला दीया मिर्जा और अनुष्का शर्मा में दिखाई देते हैं।  

शाजहांपुर से मोदी की हुंकार- राहुल गांधी के गले लगने पर पीएम मे साधा निशाना कहा- हम बिजली दे रहे और वो अविश्वास का कागज लेकर सांसद में घूम रहे

मालूम हो कि शुक्रवार को लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान अलग-अलग पार्टी के सांसदों ने अपने विचार रखे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला किया। उन्होंने बीजेपी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। सभी सदस्यों के बोलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहस के आखिर में अलग-अलग मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को विपक्ष का फ्लोर टेस्ट बताया। नरेंद्र मोदी ने चार सालों में किए गए अपने कामों को भी गिनाया था। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।     

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअविश्वास प्रस्तावसंजूलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम