लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान को बताया मिलावटखोरों के सरपरस्त

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 30, 2019 06:03 IST

'भाजपा सरकार ने प्रदेश को मिलावटखोरों का गढ़ बना दिया था. आज जिस खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उसे लागू नहीं होने देने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को एक पत्र भी लिखा था और तीन दिन तक पूरे मध्यप्रदेश में भ्रम फैलाकर हड़ताल भी करायी थी.' 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने जारी एक बयान में बताया कि कांग्रेस पार्टी मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान में मिलावटखोरों के सरपरस्त शिवराजसिंह चौहान का साथ नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि चौहान ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में मिलावटखोरी के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया, अब वे मिलावटखोरों के खिलाफ सजा देने की बात कर केवल स्वांग रच रहे हैं.

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने जारी एक बयान में बताया कि कांग्रेस पार्टी मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान में मिलावटखोरों के सरपरस्त शिवराजसिंह चौहान का साथ नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि चौहान ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में मिलावटखोरी के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया, अब वे मिलावटखोरों के खिलाफ सजा देने की बात कर केवल स्वांग रच रहे हैं.

दुबे ने कहा कि 15 वर्षो में भाजपा सरकार ने प्रदेश को मिलावटखोरों का गढ़ बना दिया था. आज जिस खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उसे लागू नहीं होने देने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को एक पत्र भी लिखा था और तीन दिन तक पूरे मध्यप्रदेश में भ्रम फैलाकर हड़ताल भी करायी थी. 

इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट में भी झूठा एफीडेविट देकर तत्कालीन भाजपा सरकार ने कहा था कि वह मिलावटखोरी के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 272 को संशोधित कर मिलावटखोरी के खिलाफ उम्रकैद की सजा का प्रावधान करेगी. 

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की जांच के लिए 13 वर्षों तक शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में सिर्फ एक ही लेबोरेटरी थी, वह भी केवल भोपाल में. जिसकी वजह से 2016 से 2018 के बीच 13 हजार खाद्य पदार्थ के नमूनों का परीक्षण ही नहीं हो पाया. 

मगर शिवराज सिंह ने अपनी सरकार रहते कभी मिलावटखोरी के खिलाफ कोई बड़ा कदम नहीं उठाया और आज मिलावटखोरों के खिलाफ खड़े होने का स्वांग रच रहे हैं. दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की है.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए