लाइव न्यूज़ :

Telangana Exit Poll Results 2023: कांग्रेस का पलड़ा भारी, बीआरएस को सत्ता से हटाने को तैयार, भाजपा को भी फायदा

By रुस्तम राणा | Updated: November 30, 2023 18:59 IST

अनुमान है कि सबसे पुरानी पार्टी, बीआरएस को 48-64 सीटों से पीछे छोड़ देगी। इस बीच, जन की बात के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 7-13 सीटों के साथ पिछड़ने की उम्मीद है। 

Open in App

Telangana Exit Poll Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक तेलंगाना में 63.94% मतदान दर्ज किया गया। बहरहाल, अब राज्य की जनता को चुनाव के नतीजों का इंतजार है जो 3 दिसंबर को आएंगे। हालांकि एग्जिट पोल की प्रारंभिक भविष्यवाणियों में कहा गया है कि कांग्रेस तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव की बीआरएस को सत्ता से बेदखल करन को तैयार है। अनुमान है कि सबसे पुरानी पार्टी, बीआरएस को 48-64 सीटों से पीछे छोड़ देगी। इस बीच, जन की बात के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 7-13 सीटों के साथ पिछड़ने की उम्मीद है। 

जन की बात के आंकड़ों के अनुसार, यहां तेलंगाना में कांग्रेस को 48 से 64 सीटें आने का अनुमान है। वहीं बीआरएस को 40 से 55 सीटें आ सकती हैं। जबकि बीजेपी को दक्षिण राज्य में फायदा होता दिख रहा है। भगवा पार्टी को 7 से 13 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं एआईएमआईएम के खाते में 4 से 7 सीटें आ सकती है। इंडिया टुडे-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, बीआरएस तेलंगाना में 70 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखेगी और कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहेगी। वहीं, बीजेपी और एआईएमआईएम को 7-7 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं रिपब्लिक-मैट्रिज़ की भविष्यवाणी के अनुसार, कांग्रेस को 58-68 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि बीआरएस को 46-56 सीटेंआ सकती हैं। बीजेपी को 4-9 सीटें मिलने का अनुमान है और एआईएमआईएम को 5-7 सीटें आ सकती हैं। 

यह खबर विकसित अवस्था में है..

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023एग्जिट पोल्सकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप