लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेगी प्रियंका गांधी, सलमान खुर्शीद ने इस बात की पुष्टि की

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 19, 2021 08:28 IST

कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अगले साल का विधानसभा चुनाव लड़ेगी । सलमान खुर्शीद ने कहा कि केवल प्रियंका गांधी ही तय करेंगी कि वह मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनना चाहती हैं या नहीं ।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगी महासचिव प्रियंका गांधी सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका ही तय करेंगी वह मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं या नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस बात से काफी संतुष्ट हैं

लखनऊ :  कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अगले साल का विधानसभा चुनाव लड़ेगी । इस बात की पुष्टि शनिवार को पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद ने किया ।  उन्होंने यह भी घोषणा की कि केवल प्रियंका गांधी ही तय करेंगी कि वह मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनना चाहती हैं या नहीं ।

खुर्शीद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वह खुद इस मुद्दे पर फैसला करेंगी कि वह पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी या नहीं ।"

राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी नेतृत्व में संभावित बदलाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पहले से ही एक अध्यक्ष है इसलिए पार्टी के किसी अन्य अध्यक्ष की कोई आवश्यकता नहीं है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस बात से संतुष्ट हैं । उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के बाहर के लोग हमारे नेतृत्व से संतुष्ट नहीं हैं ।"

उनकी टिप्पणी कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग द्वारा राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए बुलाए गए एक प्रस्ताव के बाद आई है । दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस ने भी हाल ही में इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया है । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने हैं । 

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी । पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया । समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बसपा ने 19 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर जीत हासिल कर सकी । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब