लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह की सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बोले- "बीजेपी ने मणिपुर के लोगों को बुरी तरह..."

By अंजली चौहान | Updated: June 24, 2023 14:20 IST

मणिपुर हिंसा को लेकर अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह की सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस ने साधा निशाना कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया अमित शाह ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है

नई दिल्ली: मणिपुर में फैली हिंसा के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले ही कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

शनिवार को भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार मणिपुर के लोगों को विफल कर रही है।कांग्रेस नेता ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया गया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, "मणिपुर में आग लगने के 52 दिन बाद गृहमंत्रालय ने आखिरकार आज दोपहर 3 बजे मणिपुर पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाना उचित समझा। इस बैठक की अध्यक्षता वास्तव में की जानी चाहिए थी।" 

कांग्रेस नेता ने मणिपुर की स्थिति पर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री इतने समय तक चुप रहे। इसे राष्ट्रीय पीड़ा के प्रदर्शन के रूप में इंफाल में आयोजित किया जाना चाहिए था।"

उन्होंने आगे कहा कि वह व्यक्ति जो 2002 और 2017 के बीच 3 बार सीएम के रूप में मणिपुर को शांति और विकास के रास्ते पर वापस लाया, ओकराम इबोबी सिंहजी गृह मंत्रालय की बैठक में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके विशाल अनुभव और गहन ज्ञान को देखते हुए उनकी बात पूरी गंभीरता से सुनी जानी चाहिए।

बता दें कि मणिपुर में 3 मई से ही हिंसा फैली है। इस हिंसा में मणिपुर के दो जातियां आपस में लड़ रही है जिसके कारण यहां हालात तनावपुर्ण हो गए है।

हिंसा का काबू में करने के लिए पूर्वोत्तर राज्य में सेना की तैनाती गई है। वहीं, अभी तक राज्य में भड़की हिंसा पर काबू नहीं पाया जा सका है।

गृह मंत्री की इस बैठक से पहले वह मई महीने में मणिपुर के दौरे पर पहुंचे हुए थे। अमित शाह ने हिंसाग्रस्त राज्य की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान शांति की अपील की थी और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

टॅग्स :मणिपुरगृह मंत्रालयअमित शाहJairam Rameshकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए