लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कोशिशें जारी, कांग्रेस ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए बनाई कमेटी

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2019 12:33 IST

एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी संकेत दिये हैं कि सरकार बनाने को लेकर सुगबुगाहट अभी जारी है। दूसरी ओर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती संजय राउत से जाकर मिले।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कांग्रेस ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए बनाई कमेटीइस कमेटी में अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, मानिकराव ठाकरे, बालासाहेब थोराट शामिल

महाराष्ट्र में भले ही राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है लेकिन सरकार बनाने को लेकर कोशिशें जारी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नेताओं के लिए एक कमेटी का गठन किया है जो एनसीपी के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बात करेगी। इस कमेटी में अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, मानिकराव ठाकरे, बालासाहेब थोराट और विजय वडेटिवार शामिल हैं।

एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी संकेत दिये हैं कि सरकार बनाने को लेकर सुगबुगाहट अभी जारी है। अजीत पवार ने कहा, 'आज हमारे नेता जयंत पाटिल महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट बालासाहेब थोराट से बात करेंगे। यह बातचीत आगे की पार्टियों के बीच चर्चा और तारीख आदि तय करने को लेकर होगी।'

दूसरी ओर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती संजय राउत से जाकर मिले। राउत को 11 नवंबर को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संजय राउत को हालांकि अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शिवसेना नेता को बुधवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दी गई। राउत ने अस्पताल के बाहर आते ही पत्रकारों से बात करने के दौरान एक बार फिर दोहराया कि महाराष्ट्र में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री बनेगा। 

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्रविधानसभा चुनावराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो