तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 65 उम्मीवारों की पहली सूची

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 13, 2018 06:02 AM2018-11-13T06:02:18+5:302018-11-13T06:02:18+5:30

कांग्रेस ने सात दिसम्बर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

congress releases first list of 65 candidates for telangana assembly polls | तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 65 उम्मीवारों की पहली सूची

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 65 उम्मीवारों की पहली सूची

कांग्रेस ने सात दिसम्बर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने तिलंगाना के लिए 65 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली सूची सोमवार रात में जारी की। 

इसके अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी हुजुरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। विपक्षी दल कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और सीपीआई के साथ गठबंधन किया है। 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 93 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में टीआरएस और भाजपा अकेले-अकेले चुनाव लड़ रही हैं।



सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की एक लंबी बैठक के बाद जारी की गई।  बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस इस दक्षिणी राज्य में के. चंद्रशेखर राव नीत टीआरएस सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है।सूची सीईसी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा देर रात जारी की गई।

कांग्रेस चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा के साथ विभिन्न सीटों पर एक चुनावी समझौते के लिए प्रयासरत है। तेदेपा केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की एक सहयोगी पार्टी थी लेकिन आंध्र प्रदेश को केंद्र द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने के मुद्दे पर गठबंधन से अलग हो गई थी। नायडू अब विभिन्न विपक्षी नेताओं से मुलाकात करके भाजपा को हराने के लिए विभिन्न दलों वाले एक संयुक्त मोर्चे का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं। 
 

Web Title: congress releases first list of 65 candidates for telangana assembly polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे