लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से उबरने के बाद निधन

By विनीत कुमार | Updated: May 16, 2021 10:51 IST

राजीव सातव (Rajeev Satav) को राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता रहा है। 2014 से 19 के बीच लोक सभा सांसद रहे राजीव सातव वर्तमान में राज्य सभा के सांसद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद राजीव सातव का पुणे के एक निजी अस्पताल में हुआ निधनराजीव सातव कोरोना से ठीक हो चुकी थे लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया थाइससे पहले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 46 साल के थे। राज्य सभा सांसद राजीव सातव कुछ दिनों पहले ही वह कोविड-19 से उबरे थे। सातव (46) की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। सातव को बाद में एक नया वायरल संक्रमण हो गया था और उनकी हालत गंभीर थी। 

राजीव सातव के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख

राहुल गांधी ने राजीव सातव के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'मैं अपने दोस्त राजीव सातव के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। वे कांग्रेस की विचारधार के साथ एक उच्च क्षमता वाले नेता थे। ये हमारे लिए बड़ा नुकसान है। मेरी संवेदनाएं और प्रेम उनके परिवार के साथ है।'

वहीं, कांग्रेस सांसद के निधन पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज...राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट, ज़मीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी। अलविदा मेरे दोस्त! जहां रहो, चमकते रहो !!!' 

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि सातव की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों को पता चला है कि वह साइटोमेगालोवायरस से संक्रमित हो गए हैं।

राजीव सातव महाराष्ट्र से राज्य सभा के सदस्य थे। इससे पहले वो लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। साल 2014 के आम चुनावों में वे महाराष्ट्र के हिंगोली से निर्वाचित हुए थे। राजीव 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस से प्रेसिडेंट रहे। इसके बाद 2010 से 2014 तक वे इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीकांग्रेसरणदीप सुरजेवालामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर