लाइव न्यूज़ :

'मनोहर पर्रिकर ने राफेल की फाइल बेडरूम में छिपाई है', कांग्रेस के दावे पर बीजेपी ने दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2019 13:34 IST

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी और मनोहर पर्रिकर ये बताए कि उनके पास राफेल की कौन सी 'असली फाइल' है और इसका क्या रहस्य है।

Open in App

कांग्रेस ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कथित बयान से संबंधित कुछ खबरों का हवाला देते हुए दावा किया है कि राफेल डील की पोल खुल गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी राणे की किसी अज्ञात शख्स के साथ कथित बातचीत का ऑडियो जारी किया है। बीजेपी की ओर से बयान भी जारी किया गया है कि इस विवाद पर जवाब रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी। 

ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी कहा है कि ये सब एक बकवास और झूठ है। इस ऑडियो को लेकर दावा किया गया है कि यह मंत्री  पी राणे की किसी एक शख्स से बातचीत की है। कांग्रेस के मुताबिक, उस ऑडियो में बताया गया है कि बीजेपी मंत्री  उस अज्ञात शख्स को बता रहे हैं कि मनोहर पर्रिकर ने कैबिनेट बैठक में कहा कि राफेल डील के सारे पेपर उनके बेडरूम में हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऑडियो के जारी होने के बाद गोवा के मंत्री राणे ने सफाई देते हुए कहा, इस ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वो उनकी आवाज नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राणे ने कहा, 'कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।  उन्होंने ऑडियो की जांच की भी मांग की है। 

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी और मनोहर पर्रिकर ये बताए कि उनके पास राफेल की कौन सी 'असली फाइल' है और इसका क्या रहस्य है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ''ऐसी खबरें हैं कि दो दिन पहले जब गोवा में कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर एक मंत्री पर आपा खो बैठे और कहा कि उन्हें पद से हटाया नहीं जा सकता क्योंकि उनके पास राफेल मामले की असली फाइल है। देश जानना चाहता है कि क्या यह सच है?''

उन्होंने कहा, ''सवाल यह है कि क्या खराब सेहत के बावजूद पर्रिकर जी को नहीं हटाये जाने का कारण यही है? अगर यह सब सच है तो मामला बहुत गंभीर है।'' सुरजेवाला ने कहा, ''हम चाहेंगे कि पर्रिकर जी बयान दें और बताएं कि कैबिनेट की बैठक में क्या हुआ था और राफेल मामले की क्या फाइल है और इसमें क्या रहस्य हैं?'' 

टॅग्स :राफेल सौदामनोहर पार्रिकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण