कांग्रेस ने इसरो के कार्यक्रम को बेंगलुरू से गुजरात स्थानांतरित करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Published: December 1, 2021 09:04 PM2021-12-01T21:04:04+5:302021-12-01T21:04:04+5:30

Congress protests against shifting of ISRO program from Bengaluru to Gujarat | कांग्रेस ने इसरो के कार्यक्रम को बेंगलुरू से गुजरात स्थानांतरित करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

कांग्रेस ने इसरो के कार्यक्रम को बेंगलुरू से गुजरात स्थानांतरित करने के खिलाफ प्रदर्शन किया

बेंगलुरू, एक दिसंबर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी. के. शिव कुमार ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के साथ मिलकर बुधवार को यहां इसरो कार्यालय के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी के भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को बेंगलुरू से गुजरात स्थानांतरित करने के कदम के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे राज्य के गौरव का मामला बताया।

शिव कुमार ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को पत्र लिखकर इस तरह के कदम का विरोध किया। इस तरह की खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार ऐसी योजना बना रही है।

एनएसयूआई के सदस्यों ने नारे लगाए और हाथ में तख्तियां लिए हुए थे जिस पर लिखा था -- ‘‘इसरो को गुजरात स्थानांतरित करना बंद कीजिए, निजीकरण बंद कीजिए।’’

शिव कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को किसी भी कारण से राज्य से बाहर स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress protests against shifting of ISRO program from Bengaluru to Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे