लाइव न्यूज़ :

Congress Protest: 'राम' के नाम पर यह सरकार 'रावण' की पूजा कर रही है, शाह पर पलटवार करते हुए बोले अधीर रंजन चौधरी

By रुस्तम राणा | Updated: August 6, 2022 14:48 IST

अधीर रंजन चौधरी ने आगे भाजपा शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार 'राम' के नाम पर 'रावण' की पूजा करती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा- कांग्रेस के विरोध को बर्दाश्त नहीं कर सकती है भाजपा उन्होंने सरकार को जनविरोधी और कारपोरेट का समर्थक भी बतायाशुक्रवार को अमित शाह ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर साधा था निशाना

नई दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया है। विपक्षी दल के सांसद ने कहा कि कांग्रेस मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी की अभूतपूर्व दर का विरोध कर रही है जिसे वे (भाजपा) बर्दाश्त नहीं कर सकती, इसलिए वे अपने एकमात्र हथियार 'राम' का सहारा लेकर आम लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने आगे भाजपा शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार 'राम' के नाम पर 'रावण' की पूजा करती रही है। उनके शासन में लोग पीड़ित हैं। कांग्रेसी नेता वर्तमान सरकार को जनविरोधी और कारपोरेट का समर्थक भी बताया।

कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में काले वस्त्र पहनकर राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया। 

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना और काले कपड़े पहने क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए एक सूक्ष्म संदेश देना चाहते हैं क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी। 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील