लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेरल्ड मामलाः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं तो क्या ‘महामानव’ हैं, प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 14:22 IST

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्य तख्तियां लेकर आए थे जिन पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर के साथ ‘सत्यमेव जयते’ लिखा था। वे नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी द्वारा सोनिया को तलब किये जाने और बृहस्पतिवार को उनसे पूछताछ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो क्या ‘सुपर ह्यूमन बीइंग’ हैं।’’कांग्रेस सदस्यों ने जबर्दस्त विरोध किया और हंगामा बढ़ गया। ओम बिरला ने कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

नई दिल्लीः लोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस सदस्यों द्वारा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेरल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किये जाने के विरोध में हंगामा करने पर सरकार ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई ‘सुपर ह्यूमन बीइंग’ (महामानव) हैं।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्य तख्तियां लेकर आए थे जिन पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर के साथ ‘सत्यमेव जयते’ लिखा था। वे नेशनल हेरल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी द्वारा सोनिया को तलब किये जाने और बृहस्पतिवार को उनसे पूछताछ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘‘जिनके बारे में ये तख्तियां लेकर आए हैं, उनके बारे में मै पूछना चाहता हूं। कानून के सामने सब समान हैं या नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो क्या ‘सुपर ह्यूमन बीइंग’ हैं।’’ इसका कांग्रेस सदस्यों ने जबर्दस्त विरोध किया और हंगामा बढ़ गया। इसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे को लेकर जोशी ने पूछा कि जब सरकार महंगाई के विषय पर चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्षी सदस्य हंगामा क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अभी अस्वस्थ हैं और उनके स्वस्थ होते ही कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) में चर्चा के लिए जो भी निर्णय होगा, सरकार उसके अनुसार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार है।

ज्ञात हो कि सीतारमण कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जोशी ने कहा, ‘‘विपक्षी दल विशेष रूप से कांग्रेस और अन्य दल महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, हमने ‘हां’ कर दी है। अब इनकी समस्या क्या है? ये सदन चलाना चाहते हैं या नहीं?’’

कांग्रेस के मणिकम टैगोर और गौरव गोगोई ने सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पूछताछ के लिए आज ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंची हैं।

टॅग्स :सोनिया गाँधीनेशनल हेराल्डसंसद मॉनसून सत्रकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो