लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय तेलगांना दौरे पर

By भाषा | Updated: August 13, 2018 01:45 IST

गांधी आज दोपहर पहुंचेंगे और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद के लिए यहां शम्साबाद के कन्वेंशन सेंटर में जायेंगे। मंगलवार को वो 31600 बूथ कमेटी अध्यक्षों, मंडल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों और प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली तेलंगाना यात्रा पर आ रहे राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को हैदराबाद में अलग अलग कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, बेरोजगार युवकों, उद्यमियों एवं अन्य को संबोधित करेंगे। विधानपरिषद में कांग्रेस के उपनेता पी सुधाकर रेड्डी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘यह यात्रा पार्टी का मनोबल ऊंचा करेगी। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली तेलंगाना यात्रा है। उन्होंने तेलंगाना के निर्माण में अहम भूमिका निभायी है।’’ तेलंगाना कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार गांधी सोमवार दोपहर पहुंचेंगे और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद के लिए यहां शम्साबाद के कन्वेंशन सेंटर में जायेंगे। मंगलवार को गांधी 31600 बूथ कमेटी अध्यक्षों, मंडल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों और प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस करेंगे।उसके बाद वह होटल में एक घंटे तक मीडिया संपादकों और ब्यूरो प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। तत्पश्चात वह तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के करीब 150 युवा उद्योगपतियों और मुख्य कार्यकारियों को संबोधित करेंगे। शाम में कांग्रेस अध्यक्ष सरुरनगर स्टेडियम में विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवकों की एक जनसभा में जायेंगे। रात साढे आठ बजे वह दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :राहुल गांधीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील