लाइव न्यूज़ :

Congress President Polls: खड़गे ने 14 तो शशि थरूर ने जमा किए 5 फॉर्म और केएन त्रिपाठी ने एक, कल होगी फॉर्मों की जांच

By रुस्तम राणा | Updated: September 30, 2022 17:43 IST

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फॉर्म जमा किए गए। उन्होंने कहा कि कल, हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों की घोषणा करेंगे जो वैध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा- कल, हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों की घोषणा करेंगे जो वैध हैंमधुसूदन मिस्त्री ने कहा- इन 3 में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं हैउन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी प्रक्रिया में तटस्थ रहेंगी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज कांग्रेस के तीन नेताओं के द्वारा नामांकन फॉर्म जमा किए गए। कांग्रेस नेता और पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी देते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फॉर्म जमा किए गए। उन्होंने कहा कि कल, हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों की घोषणा करेंगे जो वैध हैं। यानि वैध फॉर्मों की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा हो जाएगी।

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि इन 3 (खड़गे, थरूर और त्रिपाठी) में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है। वे अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी प्रक्रिया में तटस्थ रहेंगी और अगर कोई दावा करता है कि उनके पास उनका आशीर्वाद है, तो यह गलत है।

शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को उनके कार्यालय में अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले थरूर ढोल-नगाड़े की थाप के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय पहुंचे। नामांकन दाखिल करने से पहले थरूर ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है और चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए