लाइव न्यूज़ :

Congress President Election: शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भीष्म पितामह कहा, अशोक गहलोत बोले- "उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलेगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 30, 2022 15:28 IST

कल तक कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिये पार्टी प्रमुख के चुनाव में कूदने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन कर रहे हैं वहीं शशि थरूर ने भी खड़के का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का भीष्म पिताहम बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान का मिजाज भांपते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का लाभ पूरी कांग्रेस को मिलेगावहीं शशि थरूर ने कहा कि खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं, वो पार्टी के भीष्म पितामह हैं

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के होने वाले बहुप्रतिक्षित चुनाव में हर पर कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते गुरुवार को हवा के झोंके की तरह दिग्विजय सिंह का नाम सुर्खियों में छाया और देर शाम तक दिग्विजय सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को आगे करते हुए नजर आये। बताया जा रहा है कि राजस्थान संकट के कारण बैकफुट पर आये कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पार्टी प्रमुख के पद के होने वाले चुनाव में हर कदम फूंक-फूंक कर बढ़ा रहा है।

इस पूरे प्रकरण में सबसे मजे की बात यह है कि राजस्थान कांग्रेस में पैदा हुए सियासी संकट की जड़ में भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव ही है। कल तक कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिये पार्टी प्रमुख के चुनाव में कूदने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब उस रेस से बाहर बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आलाकमान राजस्थान प्रकरण में गहलोत गुट के उठाये कदम से बेहद खफा है। यही कारण है कि अब अशोक गहलोत आलाकमान का मिजाज भांपते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं।इस संबंध में अशोक गहलतो ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, "सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का लाभ पूरी कांग्रेस को मिलेगा। हमें इस बात की बहुत खुशी है।"

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी का स्वागत किया है। शशि थरूर ने कहा, "खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।"

मालूम हो कि कांग्रेस के भीतरखाने चल रही सियासी उठापटक के बीच शशि थरूर ही ऐसे नेता हैं जो तमाम विवादों के बाद भी कांग्रेस प्रमुख के चुनाव में अब तक अडिग होकर मैदान में डंटे हुए हैं। उनके अलावा पार्टी के कई अन्य नेताओं के नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में सामने आये और बाहर भी हो गये। लेकिन शशि थरूर पूरी शिद्दत के साथ अपने चुनावी अभियान तो जारी रखे हुए हैं और इसके लिए प्रचार भी कर रहे हैं।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेअशोक गहलोतशशि थरूरकांग्रेसदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब