लाइव न्यूज़ :

नेताओं के ‏इस्तीफों पर कांग्रेस पार्टी बोली- सबका अपना-अपना तरीका है, सब चाहते हैं कि राहुल अध्यक्ष बने रहें

By भाषा | Updated: June 29, 2019 20:38 IST

कई नेताओं के राहुल गांधी के समर्थन में इस्तीफा देने के सवाल पर खेड़ा ने कहा कि अपनी भावना प्रकट करने का सबका अपना तरीका है लेकिन मकसद एक है कि गांधी अध्यक्ष बने रहें।

Open in App

राहुल गांधी के इस्तीफे पर अडिग रहने के बीच कांग्रेस ने शनिवार को को कहा कि पार्टी में यह आम राय है कि गांधी को पद पर बने रहना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, '' कांग्रेस कार्य समिति ने राहुल जी का इस्तीफा न सिर्फ नामंजूर किया बल्कि यह आग्रह भी किया कि वह पद पर बने रहें। हमारे राज्यों की इकाइयों ने भी प्रस्ताव पारित करके भेजा जिसमें भी यही बात दोहराई गई कि वह अध्यक्ष बने रहें। '' उन्होंने कहा, '' पूरी कांग्रेस पार्टी एक आवाज में बोल चुकी है और चाहती है कि राहुल जी पार्टी का नेतृत्व करते रहें।''

कई नेताओं के राहुल गांधी के समर्थन में इस्तीफा देने के सवाल पर खेड़ा ने कहा कि अपनी भावना प्रकट करने का सबका अपना तरीका है लेकिन मकसद एक है कि गांधी अध्यक्ष बने रहें। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं।

हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें। उधर, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कश्मीर समस्या के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की नीतियों को जिम्मेदार ठहराने को लेकर पलटवार करते हुए खेड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों को इतिहास का सही ज्ञान लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''अगर वो चाहें तो हम उन्हें इतिहास की कुछ पुस्तकें भिजवा सकते हैं। वैसे, जो सच है वो सच रहेगा।'' खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि यह ऐतिहासिक तथ्य है कि भाजपा के पूर्वज आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं हुए थे। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह