लाइव न्यूज़ :

रामा राव ने कहा- तेलंगाना में TRS की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस है, न कि BJP 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 13:19 IST

के टी रामा राव ने कहा कि भाजपा अभी अपने शैशवकाल से नहीं निकल पाई है और वह किस्मत से कभी-कभार लोकसभा सीटें जीत जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देके टी रामा राव ने कहा कि तेलंगाना में उनका मुख्य प्रतिद्वंद्वी सौ साल से अधिक पुरानी कांग्रेस है, न कि भाजपा।रामा राव ने कहा कि चुनाव में दो-तीन विजय मिल जाने से जीत का नशा सिर पर नहीं चढ़ना चाहिये।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने कहा कि तेलंगाना में उनका मुख्य प्रतिद्वंद्वी सौ साल से अधिक पुरानी कांग्रेस है, न कि भाजपा। रामा राव ने कहा कि चुनाव में दो-तीन विजय मिल जाने से जीत का नशा सिर पर नहीं चढ़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है और उसने कई उतार चढ़ाव देखे हैं इसलिए कांग्रेस को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पूरी विनम्रता से यह बोल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा था कि वह निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। रेड्डी की इस टिप्पणी पर रामा राव की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर राव ने कहा कि रेड्डी के नेतृत्व में नहीं तो किसी और के नेतृत्व में लेकिन तेलंगाना में टीआरएस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अभी अपने शैशवकाल से नहीं निकल पाई है और वह किस्मत से कभी-कभार लोकसभा सीटें जीत जाती है। तेलंगाना भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के कृष्ण सागर राव ने कहा कि राज्य में भाजपा के विस्तार को देखते हुए रामा राव ने अपने भीतर के डर को प्रकट करते हुए बयान दिया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि टीआरएस को दो विधानसभा चुनावों में संयोग से जीत मिली थी क्योंकि पार्टी का कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं है जिससे चुनाव लड़ा और जीता जा सके। सागर राव ने कहा कि टीआरएस को चुनाव जीतने के लिए भावनात्मक क्षेत्रीय राजनीति और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का सहारा लेना पड़ा। 

सागर राव ने कहा, “अगर टीआरएस के पिछले दो कार्यकाल के प्रदर्शन आधार पर चुनाव लड़ा जाए तो टीआरएस एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। तेलंगाना में भाजपा खुद को टीआरएस के विकल्प के रूप में एकमात्र पार्टी मानती है क्योंकि मतदाता कांग्रेस को बहुत पहले ही नकार चुके हैं और टीआरएस के कुशासन को अगले विधानसभा चुनाव में नकार देंगे।”

टॅग्स :तेलंगाना राष्ट्र समितिभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब