कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सीट के उपचुनाव में रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Published: September 20, 2021 05:56 PM2021-09-20T17:56:45+5:302021-09-20T17:56:45+5:30

Congress nominated Rajni Patil for the Rajya Sabha seat by-election from Maharashtra | कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सीट के उपचुनाव में रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सीट के उपचुनाव में रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रजनी पाटिल की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।

रजनी पाटिल मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की प्रभारी हैं। वह 2013-18 के बीच राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं। वह 1996 से 1998 के दौरान बीड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव सातव का इसी साल कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद निधन हो गया था, जिस वजह से महाराष्ट्र से उच्च सदन की सीट के लिए चार अक्टूबर को उप चुनाव हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress nominated Rajni Patil for the Rajya Sabha seat by-election from Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे