लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने किया दावा, कहा- बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2025 21:54 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट भी रविवार को पटना पहुंचे। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया तो एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रचार के लिए कई राज्यों के नेताओं को उतार रखा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट भी रविवार को पटना पहुंचे। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया तो एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता के लालच में लाचार बताते हुए आरोप लगाया कि बिहार में नीतीश कुमार दिल्ली के दबाव में सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की सुगबुगाहट आज सुनामी में बदल चुकी है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अपनी संकल्प शक्ति से अपने वादे पूरे करेगा। हम पेपर लीक रोकेंगे। अपने वादे पर खरा उतरेंगे। अच्छे बहुमत के साथ 14 तारीख को हम लोग सरकार बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल है। भले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। पायलट ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि वे सत्ता के लालच में इतने लाचार हो जाएंगे। ये सच है कि उनके लिए कुर्सी का मोह और सत्ता का लालच बिहार के लोगों से ऊपर है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में जो बदलाव का माहौल है, वह चरम सीमा पर पहुंच गया है। बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं। वे केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन चाहते हैं। जिस प्रकार का शासन बिहार में है, वह असफल हो गया है। 

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे पहले वे बिहार आए हैं, उनमें से कितने वादे पूरे हुए हैं? सचिन पायलट ने कहा कि ये बड़े दुख की बात है कि बिहार में सबसे ज्यादा पलायन होता है और सबसे ज्यादा शिक्षित बेरोजगार हैं। लोगों के भविष्य को बदलने के लिए यह सरकार बदलना जरूरी है। 

सचिन पायलट से जब महागठबंधन में कई सीटों पर हो रही फ्रेंडली फाइट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है। यह एक पार्टी की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि फ्रेंडली फाइट में कोई दुश्मन नहीं होता है। कोई भी जीते पर साथ रहेंगे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025सचिन पायलटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?