लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हुआ हमला, BJP पर लगाया आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2018 16:38 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के तिरुवानतमपुरम वाले दफ्तर में हमलावरों ने तोड़फोड़ की साथ ही उनके पोस्टर पर कालिख पोती।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के तिरुवानतमपुरम वाले दफ्तर में पर सोमवार को हमला हुआ है। हमलावरों के उनके दफ्तर जाकर तोड़फोड़ की साथ ही उनके पोस्टर पर कालिख पोती। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शशि थरूर ने बताया कि लोग यहां अपनी मर्जी से आते हैं, लेकिन आप उन्हें डरा रहे हो। क्या हम अपने देश में यही चाहते हैं? और मैं यह सवाल एक सांसद होने के नाते नहीं बल्कि एक नागरिक होने के नाते पूछ रहा हूं। यह हिंदू धर्म नहीं है जिसे मैं जानता हूं।  शशि थरूर ने इस हमले का इल्जाम बीजेपी पर लगाया है। उनके इस के बाद सोशल मीडिया पर किसी ने उनसे एक सवाल किया कि वैज्ञानिक की सिद्धि के अनुसार हर एक्सन का रिएक्शन होता है, तो अगर बीजेपी ने यह हमला करवाया है तो तो उन्हें उकसाया किसने है।  इस ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने लिखा 'कोई नहीं, एक विवादित भाषण की प्रतिक्रिया केवल एक विवादित भाषण है ना की बर्बरता।  लेकिन इस मूल के आपको लोकतांत्रिक होने की जरूरत है।  संघ परिवार के बहुत से लोगों को अभी यह स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा था कि 'अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है, तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा और भाजपा की जीत से लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में पड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने किया समन जारी

इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ समन जारी किया था। वकील सुमित चौधरी ने आरोप इनपर आरोप लगाते हुए कहा कि थरूर की टिप्पणियों से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा है। और साथ ही उनपर संविधान का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद कोर्ट ने शशि थरूर को 14 अगस्त को अदालत में पेश होने को कहा है।

ये भी पढ़ें: पुदुच्चेरी को फ़्रांस का उपनिवेश बताने के ट्वीट को लेकर किरण बेदी ने दी ये सफाई

वहीं, इसपर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि, शशि थरूर का यह कहना है कि अगर 2019 में बजेपी सरकार बनाती है तो भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा। इससे ज्यादा आपत्तिजनक विषय भारत के लिए और कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि, 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है। संबित पात्रा ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गई है और अब उन्होंने हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के चलते भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस में शशि थरूर पहले नेता नहीं हैं। मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी भी पहले भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :शशि थरूरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील