लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया, बैठक के लिए पहुंचे थे कश्मीर

By स्वाति सिंह | Updated: August 8, 2019 13:04 IST

गुरुवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने अजीत डोभाल की कश्मीर यात्रा को धनबल से प्रायोजित करार दिया। जिसके बाद भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता के इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार को कश्मीर दौरे पर हैं। आजाद के साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद को भी रोका गया है।

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार को कश्मीर दौरे पर हैं। लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। आजाद के साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद को भी रोका गया है।

उधर, भाजपा ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कश्मीर यात्रा को धनबल से प्रायोजित बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी की मांग की।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता के इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर सकता है। संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को केंद्र द्वारा खत्म किए जाने के तुरंत बाद एनएसए डोभाल ने आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर का दौरा किया। वह बुधवार को फुटपाथ पर स्थानीय लोगों के साथ भोजन करते हुए दिखे जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आजाद ने डोभाल के कश्मीर दौरे पर कहा, ‘‘ पैसे देकर आप किसी को भी साथ ला सकते हो।’’ इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस तरह के बयान की उम्मीद पाकिस्तानियों से की जाती है, न कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से।

हुसैन ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘ गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं...जब एनएसए राज्य का दौरा करते हैं, इलाके के लोगों से मिलते हैं साथ खाना खाते हैं, तो कांग्रेस कहती है कि हमने उन्हें पैसा दिया है।’’ उन्होंने कहा ‘‘ इस तरह के आरोप पाकिस्तान के लोग लगाते हैं। इसकी उम्मीद कांग्रेस जैसी देश की सबसे बड़ी पार्टी से नहीं की जाती। आप कैसे ऐसे आरोप लगा सकते हैं? इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर करेगा। उन्हें (आजाद को) तुंरत इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। ’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह