लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने की सरकार की तारीफ, कहा- भारत बन सकता है ग्लोबल लीडर

By सुमित राय | Updated: April 27, 2020 14:06 IST

लोकसभा में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में केंद्र और राज्य सरकारों के कामों की तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार तथा डॉक्टरों ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए ऐसे ही ठोस कदम उठाते रहे तो भारत ग्लोबल लीडर बन सकता है।

देश कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है और केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी इसे रोकने के लिए कई कारगर कदम उठा रही है। ऐसे में कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकारो के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अगर ऐसे ही कारगर कदम जारी रहे तो भारत ग्लोबल लीडर बन सकता है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार तथा डॉक्टरों ने अच्छा काम किया है। जब हम अमेरिका और यूरोप को देखते हैं तब पता चलता हैं कि हम उनसे बहुत आगे हैं। अगर हम कोविड-19 से लड़ने के लिए ऐसे ही ठोस कदम उठाते रहे तो आने वाले दिनों में भारत एक मॉडल देश के रूप में उभरने की संभावना है।"

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा का जिक्र किया था। उन्होंने मांग की थी कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थानों तक ट्रेन से फ्री में यात्रा करने की इजाजत दी जाए।

भारत में आ चुके हैं करीब 28 हजार मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के 27892 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 872 लोगों की मौत हो चुकी है और 6184 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में 20835 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को आया है और यहा अब तक 8068 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 342 लोगों की मौत हो गई है और 1076 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसलोकसभा संसद बिलकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह