लाइव न्यूज़ :

सरदेसाई ने कहा, कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं

By भाषा | Updated: July 8, 2019 20:46 IST

भाजपा नीत गठबंधन सरकार में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी के सरदेसाई ने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं। हमने उनके बारे में मीडिया में पढ़ा है। लेकिन हम उन्हें अपने पाले में आने नहीं देंगे। वे जहां हैं उन्हें रहने दिया जाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देसरदेसाई का इशारा उन खबरों की ओर था जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस के कम से कम दस विधायक पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं।विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि सरदेसाई ने जो भाषा प्रयोग की है वह एक उपमुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।

गोवा के उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों की तुलना ऐसे ‘‘बंदरों’’ से की, जो एक जगह से दूसरी जगह पर कूदते रहते हैं।

सरदेसाई का इशारा उन खबरों की ओर था जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस के कम से कम दस विधायक पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं। भाजपा नीत गठबंधन सरकार में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी के सरदेसाई ने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं। हमने उनके बारे में मीडिया में पढ़ा है। लेकिन हम उन्हें अपने पाले में आने नहीं देंगे। वे जहां हैं उन्हें रहने दिया जाए।’’

वह एक कार्यक्रम में बोल रहे थे और इसमें कांग्रेस विधायक एलेक्सिओ रेजीनाल्डो लोरेंको भी मौजूद थे। कांग्रेस ने उनके इस कथन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते सरदेसाई की ‘‘भाषा’’ को खारिज कर दिया है। विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि सरदेसाई ने जो भाषा प्रयोग की है वह एक उपमुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।

कांग्रेस का कोई भी आदमी भाजपा में जाने का इच्छुक नहीं है। हमारा खेमा मजबूत है और आने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हम अपनी ताकत दिखा देंगे। इस 40 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 14 तो भाजपा के पास 17 विधायक हैं। 

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब