भाजपा में शामिल कांग्रेस विधायक राजकुमार ने विधानसभा से इस्तीफा दिया

By भाषा | Published: September 27, 2021 06:01 PM2021-09-27T18:01:43+5:302021-09-27T18:01:43+5:30

Congress MLA Rajkumar, who joined BJP, resigned from the assembly | भाजपा में शामिल कांग्रेस विधायक राजकुमार ने विधानसभा से इस्तीफा दिया

भाजपा में शामिल कांग्रेस विधायक राजकुमार ने विधानसभा से इस्तीफा दिया

देहरादून, 27 सितंबर हाल में भाजपा में शामिल हुए उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने सोमवार को राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने दल-बदल कानून के तहत राज्य विधानसभा से उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

राजकुमार के इस्तीफे की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि विधायक के स्वेच्छा से त्यागपत्र देने के बाद दल-बदल कानून के तहत उन्हें अयोग्य घोषित करने का सवाल ही नहीं उठता।

वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले राजकुमार इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए थे। अगले साल के शुरू में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress MLA Rajkumar, who joined BJP, resigned from the assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे