लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह! बसवराज रायरेड्डी का बड़ा दावा, कहा- 'भ्रष्टाचार में कर्नाटक नंबर वन...'

By अंजली चौहान | Updated: April 9, 2025 13:42 IST

Karnataka Congress:उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Open in App

Karnataka Congress:कांग्रेस की सरकार वाले कर्नाटक में पार्टी के भीतर आपसी कलह नजर आ रही है। यलबुर्गा के विधायक और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आर्थिक सलाहकार बसवराज रायरेड्डी ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक भ्रष्टाचार में नंबर वन है।

वे शहर में क्षेत्रीय असंतुलन निवारण समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “चाहे कोई भी पार्टी सत्ता में हो, राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है।” उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अतीत में, सरकारी इमारतें पांच से छह दशकों तक चलती थीं। लेकिन अब वे सिर्फ दस साल में ढह रही हैं। भ्रष्टाचार व्याप्त है, खासकर कल्याण कर्नाटक में। 

उन्होंने कहा, "जब बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो तो क्षेत्रीय असंतुलन को कैसे दूर किया जा सकता है। अधिकारी उसी तरह से व्यवहार करते हैं जैसे वे चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं जिनके अधीन वे काम करते हैं। भले ही मुख्यमंत्री कुछ और कहें, लेकिन भ्रष्टाचार पर मेरी राय नहीं बदलेगी।"

गौरतलब है कि 22 साल पुरानी डॉ. डी. एम. नंजुंदप्पा रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए राज्य सरकार ने जाने-माने अर्थशास्त्री प्रोफेसर एम. गोविंद राव की अध्यक्षता में कर्नाटक क्षेत्रीय असंतुलन निवारण समिति का गठन किया है। रायारेड्डी ने समिति के सदस्य-सचिव विशाल आर से कहा कि वे समिति की सिफारिशों में अपने नाम के साथ भ्रष्टाचार पर अपना बयान भी शामिल करें।

टॅग्स :Karnataka Congress MLAकांग्रेसकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम